तुम क्यों हो ऐसे?

 तुम क्यों हो एसे?

        -अलवीरा हफ़ीज़



तुम क्यों हो एसे,

मेरे हमराज़ जैसे,

दिल में उतर जाने वाले,

किसी अनकहे अहसास जैसे।


तुम क्यों हो एसे,

किसी खुबसूरत लम्हे जैसे,

मेरी बिखरी हुई जिंदगी में,

किसी ठहरी हुई शाम जैसे।


तुम क्यों हो एसे,

मेरी आज़माइशो के इनाम जैसे,

मेरे पल-पल के कूफ्र में,

किसी मुक़्क़दस ईमान जैसे।


 तुम क्यों हो एसे,

 मेरे अश्क़ो पर मुस्कान जैसे,

 मेरे काटो के बागों में,

 किसी खिलते गुलाब जैसे।


तुम क्यों हो एसे, मुझे ये तो नहीं पता,

पर तुम हमेशा रहो ऐसे,

मेरी रुखी-सी जिंदगी में,

किसी सुकून देने वाली बारिश जैसे।

                             ************

Comments

  1. U deserve a big round of applause ❤️❤️👏👏

    ReplyDelete
  2. बेहतरीन❤️��

    ReplyDelete
  3. Taaron ki kubsurati jaise bayaan karti aapki har shabdon ne man mohya hai,
    Inki gahraiyon mein doobkar humne khud ko khoya hai

    ReplyDelete
    Replies
    1. Shukriya aapka.. Bade khubsurat tareeqe se comment likha hai aapne

      Delete
    2. Par aapne jitne khubsurat tareeke se inn alfaazon ko bayaan kiya hai usse jyada acchhha nahi hai

      Delete
    3. Shukriya.. ab aap sharminda kar rahe h mujhe

      Delete

Post a Comment

Popular posts this week